फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पिटाई से घायल युवक की अस्पताल में मौत, एक आरोपी भेजा जेल

Sat, 20 Jan 2024 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कुछ लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटा। अलीगढ़ शहर के एक अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा था जहां 19 जनवरी की सुबह निधन हो गया। पिटाई के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने 18 जनवरी की रात 12 बजे गांव की पुलिया से ही पकड़ा और जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
मृतक मोनू यादव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव लभेड़ा नगला निवासी 19 वर्षीय मोनू यादव पुत्र ज्ञान प्रकाश का अलीगढ़ शहर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। पिछले दिनों कुछ लोगों ने उन्हें बुरी तरह से पीटकर घायल किया था।

विज्ञापन


16 जनवरी को गांव के ही राजेंद्र, राजवीर पुत्रगण सरदार सिंह, योगेंद्र, अवधेश पुत्रगण राजेंद्र सिंह, रविंद्र, पुष्पेंद्र पुत्रगण राजवीर सिंह लाठी डंडों से मोनू यादव को बेरहमी से पीटा था। पुलिस ने उसे छर्रा सीएचसी भेजा था जहां से अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया था। अलीगढ़ शहर के एक अस्पताल में मोनू यादव इलाज चल रहा था जहां 19 जनवरी की सुबह निधन हो गया। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसकी मौत से परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था।

वहीं पिटाई के मामले में एक आरोपी अवधेश को पुलिस ने 18 जनवरी की रात 12 बजे गांव की पुलिया से ही पकड़ा था, जिसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार मलिक ने बताया अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें