फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: घायल व्यापारी की इलाज के दौरान मौत, सिगरेट के रुपये मांगने पर मार दी थी गोली

Sat, 20 Jan 2024 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गांव भारैरी निवासी 35 वर्षीय करनपाल की अरनी चौराहे पर कैंटीन हैं। 4 जनवरी की देर शाम करनपाल कैंटीन पर थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनकी कैंटीन पर पहुंचे और सिगरेट व नमकीन खरीदा। सामान लेकर वह जाने लगे तो कैंटीन संचालक ने उनसे सामान के पैसे मांगे। इसी पर हुए विवाद के बाद एक युवक ने तमंचे से सिर पर गोली मार दी जिससे करनपाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंद्रह दिन पहले अरनी चौराहे पर सिगरेट के रुपये मांगने पर दो युवकों ने जिस दुकानदार को गोली मार दी थी, उसकी जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गांव भारैरी निवासी 35 वर्षीय करनपाल पुत्र वीरी सिंह की अरनी चौराहे पर कैंटीन हैं। 4 जनवरी की देर शाम करनपाल कैंटीन पर थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनकी कैंटीन पर पहुंचे और सिगरेट व नमकीन खरीदा। सामान लेकर वह जाने लगे तो कैंटीन संचालक ने उनसे सामान के पैसे मांगे। इसी पर हुए विवाद के बाद एक युवक ने तमंचे से सिर पर गोली मार दी जिससे करनपाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

ऑपरेशन कर उनके शरीर में फंसी गोली निकाल दी गई थी। इसके बावजूद उनका निधन हो गया। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के बेटे रोहित की तहरीर पर आरोपित कुमरपाल निवासी तालनगर थाना गोंडा व केशव निवासी गांव खेड़ा सत्तू के खिलाफ जानलेवा हमला में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। 6 जनवरी को कुमरपाल को भानेरा पुल से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें