फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: इंस्टा पर दोस्ती के बाद की शादी, संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पत्नी व ससुराल वाले भागे

Mon, 02 Feb 2026 01:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवक की इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती हो गई। दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने शादी कर ली। एक बच्चा भी पैदा हुआ। अचानक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पत्नी व ससुराली गायब हो गए।
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज के युवक की अलीगढ़ महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र की कांशीराम आवास कॉलोनी में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से प्रेम विवाह किया था। युवक की मौत की खबर पर आए परिवार ने पत्नी व ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजन बिना तहरीर दिए शव साथ ले गए।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कन्नौज के विष्णुगढ़ क्षेत्र के गांव जवां मर्दपुर के कन्हैया उर्फ बृजेश कुमार (20) की दो वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली युवती से दोस्ती हो गई। उन्होंने तभी प्रेम विवाह कर लिया। प्रेम विवाह के बाद कुछ दिन दोनों युवक के घर पर रहे। दंपती पर अब चार माह का बच्चा भी है। पिछले एक वर्ष से दोनों यहां कांशीराम कॉलोनी में युवती की बहन-बहनोई के पास रह रहे थे।

31 जनवरी रात युवती के परिजनों ने पुलिस को कन्हैया द्वारा आत्महत्या करने की सूचना दी। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर कन्हैया के नोएडा में रहने वाले चाचा जितेंद्र व अन्य परिजन भी आ गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि जब रात में उन्हें कन्हैया का फोटो भेजा गया था, तब कहा था कि उसने फंदा लगा ली है। जब वे यहां आए तो पत्नी व ससुराली गायब मिले।
विज्ञापन


1 फरवरी को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृत्यु का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है। वहीं गर्दन पर चोट का निशान भी बताया गया है। एसएचओ बन्नादेवी विजय सिंह के अनुसार परिजनों ने पत्नी व उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि कन्हैया को धमकी भी दी जा रही थी। ये बात उसने परिजनों को फोन पर बताई थी। जांच व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें