फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल, परिवार में छाया मातम

Thu, 02 May 2024 02:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दो युवक बाइक से गिजरौली जा रहे थे तभी गांव मोहसनपुर के निकट सामने से आ रहे बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो  युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक विकास - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव मोहसनपुर के निकट दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


थाना पालीमुकीमपुर के गांव गिजरौली निवासी विकास कुमार (21) पुत्र अतवीर सिंह मजदूरी करते थे। गांव के कुमरपाल मथुरा में पढ़ते हैं। 1 मई को कुमरपाल मथुरा से अतरौली पहुंचे। गांव जाने के लिए विकास को बाइक लेकर अतरौली बुला लिया।

दोनों लोग बाइक से गिजरौली जा रहे थे तभी गांव मोहसनपुर के निकट सामने से आ रहे बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। इससे विकास की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कुमरपाल व दूसरी बाइक पर मौजूद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विकास की मौत से परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें