फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सरसों क्रय केंद्र में खरीद न होने से किसान नाराज

Thu, 02 May 2024 01:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज मंडी स्थित क्रय केंद्र में सरसों की खरीद न होने से किसानों में नाराजगी है। दरअसल खसरा ऑनलाइन हो जाने से किसान क्रय केंद्र में सरसों नहीं बेंच पा रहे हैं। बुधवार को भाकियू नेताओं ने मंडी सचिव और एसडीएम से मिलकर समस्या बताई। एसडीएम ने सरसों की सरकारी खरीद के लिए कागजी औपचारिकताएं जल्द पूरी किए जाने निर्देश रजिस्ट्रार कानूनगो को दिया है।
विज्ञापन




भाकियू नेता भोला सिंह, गनेशपुर निवासी ओमपाल सिंह, बाबूलाल, देवेंद्र शर्मा, लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सरसों की बिक्री के लिए पंजीकरण कराने में जनसेवा केंद्र के स्तर पर दिक्कत आ रही है। वर्तमान खसरा ऑनलाइन हो चुका है। बीते वर्ष के खसरा में सरसों की फसल दर्ज नहीं है। इससे पंजीकरण नहीं हो पा रहा, जिससे उनकी सरसों क्रय केंद्र में नहीं बिक पा रही है।



एसडीएम दिग्विजय सिंह ने लेखपालों से वर्तमान खसरे से संबंधित रिपोर्ट लिखवाकर किसानों को दिए जाने का निर्देश दिया गया है। क्रय केंद्र पर किसानों द्वारा लाई सरसों की खरीद सुनिश्चित कराने के लिए मंडी सचिव से भी कहा गया है।
विज्ञापन








किसानों के साथ नहीं होने देंगे अन्याय
खैर। भाकियू के जिलाध्यक्ष सुंदर सिंह बालियान ने कहा कि अनाज मंडी स्थित क्रय केंद्र पर सरसों की खरीद में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। किसानों की जगह व्यापारियों से सरसों खरीदी जा रही है। उनकी शिकायत पर नायब तहसीलदार काजोल तोमर ने क्रय केंद्र का निरीक्षण किया और नियमानुसार खरीद करने का निर्देश दिया।इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विमल तोमर, विजय सिंह, भोला सिंह, धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें