फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल

Fri, 17 Nov 2023 12:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मैनपुरी ओरछा के गांव उसनिधा निवासी आदित्य कुमार अपने बुआ के बेटे अमित निवासी कुमरपुर थाना एत्मादपुर आगरा के साथ रात्रि 8:30 के करीब मैनपुरी से बाइक से दिल्ली की ओर जा रहे थे। हाईवे भांकरी के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईवे भांकरी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मैनपुरी ओरछा के गांव उसनिधा निवासी आदित्य कुमार(20) पुत्र राजकुमार अपने बुआ के बेटे अमित निवासी कुमरपुर थाना एत्मादपुर आगरा के साथ बृहस्पतिवार की रात्रि 8:30 के करीब मैनपुरी से बाइक से दिल्ली की ओर जा रहे थे।

हाईवे भांकरी के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें गंभीर रूप से घायल आदित्य को पुलिस ने राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। अमित का भांकरी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें