फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छर्रा-दादों मार्ग स्थित बरौली रजबहा के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में युवती व दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीनों को सीएचसी के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां पर एक युवक आशू निवासी खुलावली ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना दादों निवासी अनस (20) पुत्र अबरार अपनी बहन अनम (18) के साथ शुक्रवार की सुबह जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती रिश्तेदार को देखने बाइक द्वारा गए थे। देर शाम को वापस घर लौटते समय छर्रा-दादों मार्ग स्थित बरौली रजबहा के निकट गांव खुलावली से बाइक द्वारा छर्रा आ रहे आशू (22) पुत्र भरत सिंह की बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। तीनों घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां खुलावली निवासी आशू ने दम तोड़ दिया। जबकि घायल भाई-बहनों का उपचार चल रहा है। मृतक किसी गाड़ी पर चालक था। युवक ने अपने पीछे पत्नी और पुत्री को रोता बिलखता छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें