छह दिन पहले हाथरस में एक फैक्टरी में मजाक-मजाक में एक युवक के साथ हुई दुर्घटना के बाद उपचाराधीन युवक की बृहस्पतिवार को अलीगढ़ में निजी नर्सिंग होम में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया है।
हाथरस के कस्बा हसायन के गांव जाओ रति के रहने वाले 35 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र यादराम वहीं पास की ही एक फैक्टरी में काम करते थे। गत 8 अगस्त को फैक्टरी में ही उसके साथियों ने मजाक-मजाक में उसके संवेदनशील अंगों में कंप्रेशर से हवा भर दी। उसके बाद राजेश की तबीयत बुरी तरह बिगड़ गई। हाथरस के ही अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन वहां से गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ भेज दिया गया। यहां पर एक निजी नर्सिग होम में उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार को उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।