बेरोजगारी की समस्या को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। युवाओं को रोजगार देने की मांग की।
युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर गौरांग देव चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार पिछले सात वर्षों से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार बनने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के युवाओं को लुभाने के लिए दो करोड़ रोजगार हर वर्ष देने का वादा करते थे।
लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं मिले। महंगाई को रोकने में मोदी सरकार नाकाम साबित हो चुकी है। सरकार में नोटबंदी, जीएसटी, लॉकडाउन, की वजह से प्राइवेट संस्थानों में कार्यरत 6 करोड़ 50 लाख नौजवानों से रोजगार छीनने का काम किया है।
कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष चौधरी सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि देश का युवा अपने पुराने दिनों को याद कर रहा है। कांग्रेस सरकार ने घर घर रोजगार देने काम किया गया था। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ठाकुर अमित सिंह, दिनेश शर्मा, उदित अग्रवाल, अनुज पाराशर,अदित अग्रवाल, फईम खान, अन्नू ठाकुर, रुबीन खान, उमेश सिंह, रोहित चौहान, मुकुल शर्मा, जीशान खान, हिमांशु शर्मा, दिनेश चौहान, आकाश सिंह, इरफान खान, अनिल सोलंकी, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।