फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गृह क्लेश और आर्थिक तंगी में युवक ने की खुदकुशी, परिवार में छाया मातम

Wed, 26 Feb 2025 12:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दीपक की शादी 5 वर्ष पहले हाथरस से हुई थी। बेटे की बीमारी के चलते उसने कुछ समय पहले ही अपना एक प्लॉट भी बेच दिया था।
विज्ञापन
मृतक दीपक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

25 फरवरी की देर रात खैर के मानपुरा निवासी दीपक पुत्र रूप सिंह अपने घर में पत्नी, बेटी छवि और बेटा तेज़स के साथ सो रहा था। सुबह पत्नी ने उठ कर देखा तो दीपक की लाश फंदे पर लटकी हुई थी। गृह क्लेश और आर्थिक तंगी खुदकुशी के कारण बताया जा रहा है।

विज्ञापन


दीपक खैर सब्जी मंडी में पल्लेदारी का काम करता था। वह रोज सुबह तीन बजे जाग कर सब्जी मंडी पहुंच जाया करता था। 25 फरवरी सुबह चार बजे तक जब घर में कोई आहट नहीं हुई तो पत्नी ने उठकर देखा कि दीपक की लाश कमरे में गाटर से लगे पंखे के हुक से लटकी हुई थी। पत्नी की चीख-पुकार पर पड़ोसी वहां पर आ गए। 

दीपक के शव को नीचे उतारा गया, किंतु तब तक देर हो चुकी थी। दीपक की मौत हो चुकी थी। दीपक के पिता खैर मंडी समिति की गौशाला में कार्यरत हैं।  सूचना पर वह घर पहुंचे। गांव में खबर आग की तरफ फैल गई। आनन-फानन पुलिस को सूचित किए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन


दीपक की शादी 5 वर्ष पहले हाथरस से हुई थी। बेटे की बीमारी के चलते उसने कुछ समय पहले ही अपना एक प्लॉट भी बेच दिया था। दीपक दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। घर में छोटे भाई विजय, बहन ज्योति, पत्नी वर्षा,  बेटी छवि एवं पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें