फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आंबेडकर नगर में फंदे से लटक युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

Thu, 28 Mar 2024 03:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवक एक निजी कंपनी में काम करता था। घर में मां और छोटा भाई थे। युवक अपने कमरे में था। थोड़ी देर बाद जब उसकी मां कमरे में गई तो दरवाजा बंद था। खिड़की से देखा तो युवक फंदे से लटका था।
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के थाना गांधीपार्क क्षेत्र के आंबेडकर नगर में 27 मार्च को एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


प्रवीन कुमार (28) पुत्र रामबाबू निवासी आंबेडकर नगर एक निजी कंपनी में काम करता था। 27 मार्च को सुबह करीब दस बजे घर में मां और छोटा भाई थे। प्रवीन अपने कमरे में था। थोड़ी देर बाद जब उसकी मां कमरे में गई तो दरवाजा बंद था।

खिड़की से देखा तो प्रवीन फंदे से लटका था। घर में शोर सुनकर अन्य परिजन और मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण लटकना बताया जा रहा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें