फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फ्लैटों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार

Thu, 28 Mar 2024 03:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जनकपुरी में शिवालय अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 306 निवासी डॉ. अंकुर अग्रवाल के यहां चोरी हुई थी। वह अपने ड्यूटी पर गए थे। इसी बीच गिरोह ने उनके घर के ताले चटकाए। घर में रखे एक लाख रुपये की नकदी व एक लाख के जेवर ले गए थे। तीन दिन बाद दुर्गाबाड़ी स्थित ए विटेंज अपार्टमेंट में रोहित माहेश्वरी के फ्लैट में चोरी हुई थी।
 
विज्ञापन
दबोचे गए चार बदमाश - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के थाना क्वार्सी क्षेत्र में पुलिस ने दो फ्लैटों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से लाखों के जेवरात व 14 हजार रुपये बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


जनकपुरी में शिवालय अपार्टमेंट के पहली घटना 16 मार्च को फ्लैट नंबर 306 निवासी डॉ. अंकुर अग्रवाल के यहां हुई थी। वह अपने ड्यूटी पर गए थे। इसी बीच गिरोह ने उनके घर के ताले चटकाए। घर में रखे एक लाख रुपये की नकदी व एक लाख के जेवर ले गए थे। तीन दिन बाद 19 मार्च को दुर्गाबाड़ी स्थित ए विटेंज अपार्टमेंट में रोहित माहेश्वरी के फ्लैट में चोरी हुई थी।

सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने सुराग खंगाले। जिसमें स्कूटी व कार संदिग्ध नजर आई। इस आधार पर पुलिस ने शकील उर्फ मुल्ला जी व राजेंद्र उर्फ राजू निवासी कोटला सादात मस्जिद के पास थाना कोतवाली शहर, हापुड़, शाहेब आलम निवासी बनी सराय थाना शहर कोतवाली, मेरठ, इरशाद निवासी गली नंबर तीन डबाई नगर थाना नौचंदी, मेरठ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपियों से एक ईको कार, सब्बल, जेवरात व नकदी बरामद हुई है। इनमें दो लोग स्कूटी व अन्य कार में रेकी करते थे। जो फ्लैट बंद मिलता, उसमें दो लोग स्कूटी से घुस जाते और सब्बल से ताला तोड़कर घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। स्कूटी को दिल्ली से चोरी किया था। दो लोग फरार हैं। इनकी तलाश में टीमें लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें