फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: युवक से मारपीट, जान से मारने की दी धमकी, पांच आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू

Sun, 12 Apr 2026 06:26 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोप है कि आरोपियो ने गाली-गलौज करते हुए पकड़ कर पीटा। एक आरोपी ने गले में पड़ा गमछा खींचकर घसीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा के गांव गिडौरा निवासी कौशल ने गांव पचावरी के पांच लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि वह पचावरी में लीज (पट्टे)पर जमीन लेकर खेती करता है। शुक्रवार सुबह आठ बजे वह गेहूं कटाई के लिए कंपाइन मशीन लेने पेट्रोल पंप पहुंचा था, तभी विष्णु, अजय उर्फ भोला, दीपक, निशांत और अर्जुन वहां आ गए। 
विज्ञापन


आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए उसे पकड़ लिया और पीटा। दीपक ने गले में पड़ा गमछा खींचकर घसीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि एक दिन पहले भी आरोपियों ने विवाद कर मारपीट की थी। थाना प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें