अरहम अपने आठ-दस दोस्तों संग एसएस नार्थ हॉल में अपने दोस्त जुनैद का जन्म दिन मनाने गया था। देर रात तक पार्टी चली। इसके बाद अरहम व जुनैद दोनों ही बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। आरोप है कि इसी बीच पीछे से बाइक पर आए दो हमलावरों ने गोली चला दी।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एसएस नार्थ हॉल से दोस्त की बर्थडे पार्टी मनाकर घर लौट रहे एक युवक को 13 मार्च रात संदिग्ध हालत में जमालपुर इलाके में गोली लग गई। मामले में अज्ञात बाइक सवारों पर गोली मारने का आरोप लगाया गया। पुलिस जांच में खुद के तमंचे से दुर्घटनावश गोली युवक के लगने की पुष्टि हो रही है।
विज्ञापन
कपड़े की दुकान पर नौकरी करने वाला जमालपुर का अरहम (22) शुक्रवार को अपने आठ-दस दोस्तों संग एसएस नार्थ हॉल में अपने दोस्त जुनैद का जन्म दिन मनाने गया था। देर रात तक पार्टी चली। इसके बाद अरहम व जुनैद दोनों ही बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। आरोप है कि इसी बीच पीछे से बाइक पर आए दो हमलावरों ने गोली चला दी। इस फायरिंग में अरहम के पेट में गोली जा लगी। जुनैद ने अरहम के परिजनों को खबर देकर उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
घायल की मां इसरतजहां ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार अब तक की जांच व साथियों से पूछताछ में घटना में युवक के खुद के ही तमंचे से दुर्घटनावश गोली लगने की पुष्टि हुई है। दोस्तों-राहगीरों से पूछताछ व सीसीटीवी में यह स्पष्ट हो गया है। फिर भी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बाकी घायल से पूछताछ के बाद सही तथ्य सामने आएगा।