थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को मासूम बच्चियों के साथ घिनौनी हरकत करने का मामला सामने आया है। युवक की पत्नी पड़ोस की बच्चियों को चॉकलेट-बिस्कुट का लालच देकर घर में बुलाकर लाती थी और युवक उनके साथ घिनौनी हरकत करता था। बुधवार को इसका खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्र के एक गांव के पति-पत्नी पर बच्चियों के साथ हैवानियक करने का आरोप है। आरोप है कि युवक की पत्नी पड़ोस की बच्चियों को बहला-फुसलाकर घर में लाती थी, यहां उसका पति इन बच्चियों के साथ घिनौनी हरकत करता है। बुधवार को जब पड़ोसियों ने देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर आरोपी फरार हो गया।
पड़ोसियों की सूचना पर बच्चियों के परिजन मौके पर पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर एसपी सिटी, एएसपी सीओ गभाना पुनीत द्विवेदी व लोधा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और आरोपी युवक की तलाश करने लगी। लोधा पुलिस ने युवक को ससुराल से गिरफ्तार कर थाने में बंद कर दिया।
सीओ गभाना ने बताया कि थाना लोधा के एक गांव में एक दंपती पर बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। मुकदमा दर्ज कर पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।