संजय उर्फ संजू का फाइल फोटो।
- फोटो : Samvad
गांव माेहकमपुर निवासी 35 वर्षीय संजय उर्फ संजू पुत्र हरि सिंह की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। संजय गांव से अपनी मां को लेकर बहन के ससुराल थाना पालीमुकीमपुर के गांव कटका गया था। लौटते समय गांव बढ़ेपुरा के करीब अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्राम प्रधान सुवेश नायक ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार मलिक ने घायल को छर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित दो बेटी व एक बेटे को रोते बिलखते छोड़ गया है। संवाद