फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: किशोर का अपहरण करने का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे से एक किशोर को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने व हाथ पैर बांधकर बोरे में बंद कर देने का मामला दर्ज हुआ है।तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन




मामले में कस्बा के एक युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि सोमवार को 15 वर्षीय भतीजा दोपहर में अचानक से घर गायब हो गया। परिजनों को चिंता हुई तो उसकी तलाश शुरू कर दी गई। जानकारी होने पर पता चला कि पड़ोस का ही एक लड़का उसे अपनी बाइक पर बैठा कर कहीं ले गया। देर शाम को भतीजा रोता हुआ घर आया और परिजनों को पूरी बात बताई।



किशोर ने बताया कि पड़ोस का लड़का उसे जवां क्षेत्र के गांव सौंगरा के जंगलों में ले गया। जहां पर नगला नत्था निवासी दो लड़के व रामपुर का एक लड़का पहले से मौजूद थे। चारों ने उसके हाथ-पैरों में बांधकर बोरे में बंद कर दिया। कहा कि तेरे पिता से दो-तीन लाख वसूल करेंगे और यदि नहीं दिए ताे पीटेंगें। वहीं प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें