मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे गांव रामनगर में अज्ञात वाहन एक युवक को टक्कर मारकर निकल गया। इससे युवक की मौत हो गई।
गांव निवासी 32 वर्षीय किरनपाल सिंह पुत्र लालाराम मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे अपने घर के बाहर सड़क किनारे खड़े थे। इसी बीच अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर निकल गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन तत्काल उन्हें अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां स जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर कर दिया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
कोतवा राजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।