नगला खजांची निवासी राजू उर्फ राजकुमार ने पांच दिन पहले ही नई बाइक खरीदी थी। 23 दिसंबर की शाम वह बाइक से कहीं जा रहे थे। वह भोपालगढ़ी के सामने पहुंचे तभी अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। टक्कर लगते ही बाइक से उछलकर राजू सड़क किनारे गिरे और उसकी मौत हो गई।
23 दिसंबर की शाम करीब साढ़े चार बजे ग्राम भोपाल गढ़ी के पास अज्ञात वाहन एक बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। इससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
नगला खजांची निवासी 30 वर्षीय राजू उर्फ राजकुमार ने पांच दिन पहले ही नई बाइक खरीदी थी। 23 दिसंबर की शाम वह बाइक से कहीं जा रहे थे। वह भोपालगढ़ी के सामने पहुंचे तभी अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। टक्कर लगते ही बाइक से उछलकर राजू सड़क किनारे गिरे और उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। खबर पाकर रोते-बिलखते हुए परिजन भी मौके पर पहुंच गए। राजू अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों को छोड़ गए हैं।