फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रक की टक्कर से भाभी की मौत, देवर घायल

Sun, 24 Dec 2023 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

थाना मडराक के गांव मईनाथ हाल निवासी गोपी दानवीर अपनी भाभी बेगम के साथ मोपेड पर सवार होकर गोपी से सिकंदराराऊ की ओर जा रहे थे। पीछे से आ रहे एक ट्रक चालक ने मोपेड सवारों को पीछे से रौंद दिया। जिससे मोपेड सवार बेगम की मौके पर ही मौत हो गई।
 
विज्ञापन
महिला की मौत पर विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर गांव गोपी के समीप 23 दिसंबर की दोपहर एक ट्रक ने मोपेड में टक्कर मार दी। इससे मोपेड महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन


थाना मडराक के गांव मईनाथ हाल निवासी गोपी दानवीर 23 दिसंबर को अपनी भाभी बेगम के साथ मोपेड पर सवार होकर गोपी से सिकंदराराऊ की ओर जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे जैसे ही वह गोपी से करीब एक किलो आगे पहुंचे तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक चालक ने मोपेड सवारों को पीछे से रौंद दिया। जिससे मोपेड सवार बेगम (45) की मौके पर ही मौत हो गई।

दानवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी ऋषिपाल कसाना व उपनिरीक्षक दुलीचंद पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी ने बताया है कि घायल व्यक्ति को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें