फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण प्रकरणः थाने में युवती को बिल्डर व दरोगा ने धमकाया

Sun, 27 Mar 2016 01:46 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
धमाऱ्र्मांतरण्‍ा
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की युवती के धर्मांतरण प्रकरण में शनिवार को नया मोड़ आ गया। अब थाने के दरोगा व एक बिल्डर युवती को धमकाने का आरोप लगा है। इस संबंध में हिंदूवादियों ने आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइंस में तहरीर देते हुए युवती की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

सिविल लाइन क्षेत्र के जमालपुर में अक्तूबर में युवती से निकाह कर सादाब नाम के युवक ने उसे जबरन धर्म परिवर्तन कराया। इसके बाद शारीरिक शोषण करते हुए दोस्तों के सामने परोसने का भी प्रयास किया। पांच माह से उत्पीड़न झेल रही युवती शुक्रवार को किसी तरह महिला थाने पहुंच गई थी। जहां उसे सिविल लाइंस भेज दिया गया। इस खबर पर तमाम हिंदूवादी भी सक्रिय हो गए थे।
रात को युवती को तहरीर लेने के बाद महिला थाने भेज दिया गया था। अब आरोप है कि जैसे ही इस बात की भनक सादाब व उसके सहयोगी एक बिल्डर को लगी, तो उन्होंने फोन करके युवती व उसके भाई को धमकी देना शुरू कर दिया। साथ ही थाने के एक दरोगा के साथ यह लोग महिला थाने पहुंच गए। जहां उसे धमकाते हुए मसला रफा-दफा करने का दबाव बनाया। यह कहा गया कि तलाक लेकर मामला खत्म कर दे वरना तुझे जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह अखिल भारत हिन्दू महासभा की डा. पूजा शकुन पांडेय ने सिविल लाइंस में दी तहरीर में कहा है कि युवती ने उनको मैसेज के माध्यम से धमकी वाली बात बताई। वहीं दीनदयाल में डाक्टरी के लिए गई युवती ने वहां मिलने पहुंची मेयर शकुंतला भारती व धर्म जागरण समिति के ब्रजेश कंटक को भी पूरा मामला बताया। जिसकी तहरीर दरोगा व बिल्डर के खिलाफ  थाने में दे दी गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें