युवती की मां का पति से पिछले पांच साल से विवाद चल रहा है। पति सहित ससुराल वालों पर आठ केस भी दर्ज करा रखे हैं। ताजा घटना में युवती के खिलाफ लोक सेवक पर दबाव बनाने के मकसद से आत्महत्या का प्रयास करने की प्राथमिकी थाना सिविल लाइन पुलिस की ओर से दर्ज की गई है। पुलिस पति-पत्नी में सुलह कराने के प्रयास में लगी हुई है। पुलिस पर अनदेखी के आरोप गलत हैं।- सर्वम सिंह, सीओ तृतीय
दादा की इच्छा मृत्यु की गुहार
दूसरी ओर युवती के 75 वर्षीय दादा बहू और पोती के दर्ज कराए मुकदमों से पूरी तरह तंग आ चुके हैं। उन्होंने 19 जुलाई, 2026 को राष्ट्रपति को पत्र व ईमेल भेजकर इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है। 22 जुलाई, 2026 को वे इस सिलसिले में डीएम से भी मिले। डीएम ने उन्हें पारिवारिक विवाद के समाधान का आश्वासन दिया है। दादा का कहना है कि वर्ष 2000 में उन्होंने बेटे की शादी अलीगढ़ के जयगंज निवासी परिवार में की थी। उनकी बहू 2021 से पूरे परिवार को तबाह करने में लगी है। कारोबार ठप हो गया है। सामाजिक प्रतिष्ठा भी धूमिल हुई है। मार्च 2026 में बहू पोती के साथ खैर आई और यहां पर जान देने की धमकी देने लगी।