फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे पे डिस्को: हाथों में हथियार लहराते हुए डांस करते दिखे युवक, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 15 Feb 2024 04:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में किसी घर के अंदर कोई पार्टी चल रही है। कुछ युवक वहां हाथों में तमंचा आदि कई हथियार लेकर लहराते हुए गाने पर डांस कर रहे हैं। वीडियो पुलिस के संज्ञान में आते ही पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
हाथों में हथियार लेकर डांस करते युवा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक जन्मदिन पार्टी में एक व्यक्ति हाथ में तमंचा लिए डांस करते हुए वीडियो प्रसारित हुआ है। यह वीडियो महानगर के बन्ना देवी इलाके के एक मोहल्ले का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। हालांकि यह साफ नहीं हुआ है कि वीडियो कहां का है।

विज्ञापन


बताया गया है कि वीडियो में आधा दर्जन व्यक्ति एक दूसरे को खींचते हुए डांस करते दिख रहे हैं। इस दौरान जन्मदिन का केक काटकर डांस शुरू हुआ है और एक युवक हाथ में तमंचा लिए डांस कर रहा है। इसका कुछ महिलाओं ने विरोध भी किया है। मगर वह मान नहीं रहा। यह वीडियो एक युवक ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। 

इसे साइबर सेल के जरिये बन्नादेवी पुलिस को जांच के लिए भेजा गया है। इंस्पेक्टर बन्नादेवी के अनुसार मामला संज्ञान में आ गया है और किस इलाके का है और कौन लोग शामिल हैं। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें