फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कोचिंग से लौट रही छात्रा से युवकों ने की छेड़खानी, चाचा-पिता को पीटा, मुकदमा दर्ज

Fri, 27 Dec 2024 10:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

छात्रा शाम करीब सात बजे साइकिल से कोचिंग से लौट रही थी। रास्ते में युवकों ने छात्रा को रोक लिया। आरोप है कि नामजदों ने उसके साथ छेड़खानी की। जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया।
 
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के बरौला जाफराबाद इलाके में कोचिंग से घर आ रही छात्रा के साथ कुछ युवकों ने छेड़खानी कर दी। छात्रा को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पिता व चाचा को युवकों ने पीट दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।   

विज्ञापन


बरौला जाफराबाद इलाके की अनुसूचित जाति की एक छात्रा 26 दिसंबर शाम करीब सात बजे साइकिल से कोचिंग से लौट रही थी। रास्ते में उमेश, सचिन, नानक, भूपेंद्र निवासी बरौला जाफराबाद ने छात्रा को रोक लिया। आरोप है कि नामजदों ने उसके साथ छेड़खानी की। जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया।

छात्रा ने शोर मचाया तो कुछ लोगों ने यह बात उसके पिता व चाचा को बताई। दोनों जब मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनको पीट दिया। बीच-बचाव करने आई छात्रा को भी पीटा। सीओ बन्नादेवी राजीव द्विवेदी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें