फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का आरोप लगा युवक को पीटा, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अलीगढ़-गोंडा रोड पर सोमवार सुबह को एक युवक पर चोरी का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने उसे बुरी तर पीटकर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना बन्नादेवी क्षेत्र के गांव उधला इलियासपुर निवासी असलम (35) पुत्र शहजाद को सोमवार सुबह अलीगढ़-गोंडा रोड पर कुछ लोगों ने पकड़ लिया। चोरी का आरोप लगाते हुए उसे बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। एक ग्रामीण ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कुछ देर बाद वहां से भी युवक को जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलि ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ मोहसिन खान ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें