फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 'कनेक्शन काट दिया... अब हम तुम्हें काट देंगे', खुद को मंत्री का पीआरओ बताकर लाइनमैन को दी ये धमकी

Wed, 16 Sep 2026 03:10 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में बिजली कनेक्शन काटने से नाराज एक व्यक्ति ने लाइनमैन को धमकी दी। युवक ने खुद को मंत्री का पीआरओ बताकर लाइनमैन को नौकरी से निकलवाने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में बिजली बिल का बकाया होने पर कनेक्शन काटने से नाराज एक व्यक्ति ने खुद को मंत्री का पीआरओ बताते हुए लाइनमैन ओमवीर को खुली धमकी दे दी। उसने कहा कि कनेक्शन काट दिया... अब हम तुम्हें काट देंगे। 
विज्ञापन


फोन करने वाले ने लखनऊ पहुंचने के बाद लाइनमैन को नौकरी से भी निकलवाने की धमकी दी। अलीगढ़ के गांधीपार्क क्षेत्र के धनीपुर सिंधौली निवासी कमलेश देवी के नाम पर 19525 रुपये का बिजली बिल बकाया था। 

वसूली के लिए गई निगम की टीम ने मंगलवार की दोपहर उनका कनेक्शन काट दिया। इसी बात को लेकर कमलेश के पति रविंद्र सिंह भड़क गए। उन्होंने इसकी जानकारी अपने बेटे सुमित को दी। इसके बाद सुमित ने लाइनमैन को फोन कर धमकी दी। 
विज्ञापन

लाइनमैन को नौकरी से हटाने की धमकी
आरोप है कि सुमित ने खुद को मंत्री का पीआरओ बताते हुए लाइनमैन को नौकरी से हटाने के साथ जेई व एसडीओ के खिलाफ भी कार्रवाई की धमकी दी। जेई रविंद्र सिंह ने बताया कि सुमित पुलिस में हैं और इन दिनों उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की सुरक्षा में तैनात बताए जा रहे हैं। 

 
विज्ञापन

कॉल रिकॉर्ड के साथ इसकी शिकायत एसडीओ अंबुजा प्रजापति को दे दी है। अधीक्षण अभियंता अंशुमान यादव के अनुसार इस मामले में विभागीय स्तर पर जांच कराई जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें