फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ज्वेलर्स शोरूम से लाखों के गहने लेकर युवक रफूचक्कर

विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद चोरी की वारदात। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
विजयगढ़। कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित एक ज्वेलर्स शोरूम से बृहस्पतिवार को एक युवक लाखों के गहने लेकर रफूचक्कर हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। थाना पुलिस और सर्विलांस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कस्बा के श्रीकृष्णा ज्वेलर्स शोरूम के स्वामी अंजय गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह दस बजे उन्होंने अपना शोरूम खोला। करीब 11 बजे एक युवक शोरूम में आया और सोने के ॉटॉप्स दिखाने के लिए कहा। अंजय गुप्ता ने उसके सामने टॉप्स की डिब्बी खोलकर रख दी। युवक को वह पसंद नहीं आई। अंजय दूसरे टॉप्स लेने गए इतने में युवक ने पहली डिब्बी अपनी जेब में रख ली और दूसरे टॉप्स देखने लगा। अंजय ने बताया कि शोकेस के बराबर में तिजोरी रखी थी, जिसमें गहने रखे थे। युवक ने तिजोरी से एक गहनों की डिब्बी निकालकर जेब में कब रख ली पता ही नहीं चला। उसके बाद युवक ने दो जोड़ी टॉप्स पसंद कर ली और पांच सौ रुपये एडवांस देकर दो घंटे बाद आने की बोलकर चला गया।
कुछ समय बाद अंजय का बेटा शोरूम पर पहुंचा। अंजय ने बेटे से कहा कि एक ग्राहक को दो घंटे बाद दो जोड़ी टॉप्स इस डिजाइन के देने हैं। बेटे ने जब तिजोरी देखी तो उसमें से गहनों की एक डिब्बी गायब थी। यह देख अंजय के होश उड़ गए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो युवक की करतूत उसमें कैद थी। युवक ने मुख्य बाजार से कुछ दूर पहले ही अपनी लाल रंग की अपाचे बाइक खड़ी कर दी थी।
विज्ञापन

शोरूम के स्वामी ने बताया कि डिब्बी में 70 से 80 ग्राम सोना था। जिसकी कीमत चार लाख रुपये के आसपास है। सूचना पर पहुंची पुलिस व सर्विलांस की टीम ने जांच पड़ताल की। सीसीटीवी फुटेज चेक किए। कस्बा के सभी सराफा व्यापारी थाने पहुंच गए और आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने मांग की। सीओ सर्जना सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर शोरूम संचालक से घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चोरी के खुलासे के लिए टीमों का घटना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें