अरमान के दो छोटे भाई अमन व सोनू धौर्रामाफी पेट्रोल पंप के पास नदीम व साहिल के साथ लूडो खेल रहे थे। तभी उनमें विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट भी हुई। बाद में नदीम के सिर में किसी वस्तु से चोट पहुंचाई। जिसके विवाद में नदीम ने सोनू को गोली मार दी।
अलीगढ़ में क्वार्सी क्षेत्र के धौर्रामाफी इलाके में 28 फरवरी रात लूडो खेलने के दौरान हुए विवाद में आरोपी ने एक युवक को गोली मार दी। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जाकिर नगर गली नंबर तीन के अरमान ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि 28 फरवरी रात उसके दो छोटे भाई अमन व सोनू धौर्रामाफी पेट्रोल पंप के पास नगला मल्लाह निवासी नदीम व साहिल के साथ लूडो खेल रहे थे। तभी उनमें विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट भी हुई। बाद में नदीम के सिर में किसी वस्तु से चोट पहुंचाई।
जिसके विवाद में नदीम ने सोनू को गोली मार दी। सूचना पर अरमान भी वहां पहुंचा। तब तक हमलावर भाग गए। इंस्पेक्टर क्वार्सी शिशुपाल शर्मा के अनुसार मुकदमा दर्ज कर नदीम व साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।