भोला (19 वर्ष) के मां-बाप की मौत के बाद से करीब 12 साल से वह अपनी बहन आरती के यहां रह रहा था। भोला वैसे तो गांव पिपरामई का रहने वाला है। इलाके के रहने वाले 14 वर्षीय कक्षा 10 में पढ़ती थी। भोला कैप्टन प्यारेलाल इंटर कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ता था। किशोरी की मां ममता ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब दो बजे पल्लवी घर से चारा डालने के लिए घेर पर गई थी।
गोली की आवाज सुनकर वह घेर की ओर दौड़ी, तब तक लड़की को गोली लग चुकी थी। भोला ने उनके सामने खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही किशोरी की मां घर की ओर दौड़ पड़ी। मृतक जिला पंचायत सदस्य की नातिनी थी।