फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः शांतिभंग में जेल भेजे युवक ने पैदा किया संदेह, 11 सिपाहियों सहित 16 क्वारंटीन

Fri, 10 Apr 2020 12:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संदेह बताकर और अपनी नोएडा ट्रेवल की हिस्ट्री बताकर शांति भंग में जेल भेजे गए युवक ने बृहस्पतिवार शाम जेल से लेकर क्वार्सी थाने तक में हड़कंप मचा दिया। आनन-फानन इस युवक को जेल से जमानत दिलाकर छेरत के आइसोलेसन सेंटर में भरती करा दिया गया। 

विज्ञापन


वहीं, इसके संपर्क में आए तीन अन्य हवालातियों, 11 सिपाहियों और दो होमगार्डों को भी क्वारंटीन किया गया है। संदिग्ध युवक सहित सभी हवालातियों के घरों को सील कर थाने को सैनिटाइज कराया गया है। अब युवक की जांच रिपोर्ट आने पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

क्वार्सी गली नंबर दो के एक युवक को लेकर उसके पिता ने बुधवार रात 10.30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को यह सूचना दी कि वह पिता आदि परिजनों संग मारपीट कर रहा है। इस सूचना पर यूपी-112 के पीआरवी 4063 मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन


उस दौरान नगला डालचंद्र व पहलवान कॉलोनी के तीन अन्य लोग भी हवालात में थे। इन चारों को थाना पुलिस ने शांति भंग में पाबंद किया और बृहस्पतिवार दोपहर चारों को एसीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से नगला डालचंद्र व पहलवान कालोनी के तीन लोगों को तो जमानत मिल गई। मगर, क्वार्सी के युवक का कोई जमानती नहीं आया, इसलिए उसे जेल दाखिल कर दिया गया। शाम 6 बजे जब जेल दाखिल होने पर उसका परीक्षण हुआ तो उसने खुद को बुखार, खांसी का मरीज बताया और अपनी ट्रेवल हिस्ट्री नोएडा बताई। 

इस पर जेल प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बुला लिया। उसके प्रति संदेह जताते हुए तत्काल युवक की जमानत कराई गई और उसे छेरत के आइसोलेशन सेंटर में दाखिल कराया। साथ में उसके साथ रात भर हवालात में रहे तीनों लोगों को भी पुलिस ने छेरत में ही क्वारंटीन करा दिया। 

वहीं उसे पकड़कर लाने वाले से लेकर रात को थाना ड्यूटी पर रहे मुहर्रिर, कंप्यूटर ऑपरेटर सिपाही, पहरा, होमगार्ड व दिन में हवालात से कोर्ट व जेल ले जाने वाले सिपाहियों सहित कुल 11 सिपाही व दो होमगार्ड तत्काल विकास होटल में क्वारंटीन करा दिए गए और थाने को सैनिटाइज कराया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि संदिग्ध युवक को क्वारंटीन में रखा गया है। शुक्रवार को उसका नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। उसकी हिस्ट्री को भी देखा जाएगा और संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किया जाएगा। 

पिता बोला झूठ बोल रहा है, कई माह से है बीमार
सीओ तृतीय अनिल समानिया के अनुसार एहतियातन सभी कड़े कदम उठाए गए हैं। मगर पूछताछ में युवक के पिता ने बताया कि डेढ़ साल पहले तक वह नोएडा में नौकरी करता था। नौकरी छूटने के बाद कभी नोएडा नहीं गया। एक मार्च को उसकी शादी हुई है। कई माह से वह बीमार है। उसका खाना पीना तक बंद है। कमजोर होने के कारण गुस्से में उसने मेरे साथ मारपीट की थी, इसलिए पुलिस बुलानी पड़ी। सीओ ने बताया कि फिर भी इस युवक के अलावा उन तीनों लोगों के घरों को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें