फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कार ने बाइक में मारी टक्कर, दोस्त की शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Thu, 06 Mar 2025 06:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवक बाइक से अपने दोस्त की शादी में से वापस लौट रहा था। रास्ते में कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से युवक की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया। 
विज्ञापन
मृतक आकाश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी समारोह से लौट रहे एक युवक की 5 मार्च देर रात गोंडा-अलीगढ़ मार्ग पर सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने  पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। 

विज्ञापन


गांव कैमथल निवासी मनेंद्र उर्फ नीतू का बेटा आकाश (28) तीन भाइयों में सबसे बडा था। दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। बुधवार को वह बाइक से अलीगढ़ में अपने दोस्त की शादी में गया था। देर रात लौटते समय गोंडा-अलीगढ़ मार्ग पर लोधा के बड़ागांव और डिगसी के मध्य कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आकाश घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें