फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: युवक को लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

Sat, 27 Apr 2024 05:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवक खेत पर मक्का फसल की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान गांव नगला जंगली निवासी आरोपी अपने साथियों के साथ बाइक पर हाथों में लाठी,डंडा लेकर खेत पर पहुंच गया। उन्होंने युवक को बुरी तरह से पीटा। जिससे उसके सिर, कमर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा के गांव चामड में खेत पर मक्का फसल की रखवाली कर रहे युवक को आरोपियों ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में युवक के पिता ने चार आरोपियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव चामड निवासी टोडीराम पुत्र मोहनराम ने दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि 25 अप्रैल सांय करीब छ: बजे उनका पुत्र हेमंत खेत पर मक्का फसल की रखवाली कर रहा था। वह गांव भैंया में लग रहे मेले में घूमने गए थे। इसी दौरान गांव नगला जंगली निवासी योगेश अपने साथी अंकित पुत्र मुकेश, लोकेश पुत्र लखमी,  कान्हा पुत्र उदयवीर निवासी चामड के साथ बाइक पर हाथों में लाठी,डंडा लेकर खेत पर पहुंच गए। 

उन्होंने हेमंत को बुरी तरह से पीटा। जिससे उसके सिर, कमर व शरीर पर गंभीर चोटें आ गईं। मुझे सूचना मिली, तो मैं मौके पर पहुंच गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें