जीटी रोड स्थित गांव पनैठी के पास शनिवार की रात सड़क पार कर रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।
थाना हरदुआगंज के गांव इमलानी निवासी राहुल सिंह (35) पुत्र भीमसेन हलवाई का काम करते थे। परिजनों ने बताया है कि शनिवार की रात को वह घर आ रहे थे। गांव पनैठी में रोड पार करते वक्त अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर घरवाले व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। थाना पुलिस ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।