फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बस से उतर रहा युवक आया चपेट में, हुई दर्दनाक मौत

Thu, 14 Mar 2024 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

श्यामसुंदर और धर्मपाल एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम होने के बाद बारात से देर रात लौट रहे थे। जैसे ही गांव आया, तो रास्ते में दोनों बस से उतरे। इस बीच चालक ने बस तेजी से दौड़ा दी। जिसमें श्याम सुंदर बुरी तरह जख्मी हो गया। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक श्याम सुंदर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परोली कठैरा रोड पर 12 मार्च की रात बस से उतरते वक्त युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को इलाज के लिए ले गए। लेकिन कुछ समय बाद इलाज दौरान युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


38 वर्षीय श्यामसुंदर और धर्मपाल एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम होने के बाद बारात से देर रात लौट रहे थे। जैसे ही गांव आया, तो रास्ते में धर्मपाल-श्यामसुंदर दोनों बस से उतरे। परिजनों ने बताया है कि इस बीच चालक ने बस तेजी से दौड़ा दी। जिसमें श्याम सुंदर बुरी तरह जख्मी हो गया। परिवार के लोग घायल को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले गए।

जहां दो घंटे तक इलाज चलने के बाद युवक ने दम तोड़ दिया। भाई धर्मपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस भी तहरीर के आधार पर अपनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें