क्षेत्र के जारऊ गांव में मंगलवार देर शाम एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुँच गई। मृतक की पहचान सोनू पुत्र ओमप्रकाश निवासी जारऊ, सादाबाद के रूप में हुई है।
वह एक भट्टे पर काम करता था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाल योगेश कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद