फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: माइनर में गिरा युवक, डूबने से हुई मौत

Tue, 12 Sep 2023 12:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मोहल्ला सिद्ध निवासी त्रिलोकी (35) पुत्र छोटेलाल अनाज मंडी में पल्लेदारी करते थे। सोमवार की शाम वह गूंगीमाता मंदिर के निकट माइनर के किनारे बैठे थे, तभी संतुलन बिगड़ने से माइनर में गिर गए।
विज्ञापन
मृतक त्रिलोकी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बे के मोहल्ला सिद्ध निवासी 35 वर्षीय युवक सोमवार की शाम बैरामगढ़ी माइनर से आगे गूंगीमाता मंदिर के पास संतुलन बिगड़ने से माइनर में गिर गया। वहां मौजूद चरवाहों ने उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक पानी में दम घुटने से उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


मोहल्ला सिद्ध निवासी त्रिलोकी (35) पुत्र छोटेलाल अनाज मंडी में पल्लेदारी करते थे। सोमवार की शाम वह गूंगीमाता मंदिर के निकट माइनर के किनारे बैठे थे, तभी संतुलन बिगड़ने से माइनर में गिर गए।

यह देखकर पशु चरा रहे युवक दौड़कर माइनर के पानी में कूद पड़े और खोजकर त्रिलोकी को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था और अविवाहित था। सूचना पर घर पहुंचे पूर्व चेयरमैन तिलकराज यादव ने परिजनों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें