गांव मझोला में कपड़ों की फेरी लगाने वाले युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना छर्रा के गांव रूखाला निवासी 35 वरषीय संतोष कुमार पुत्र नेमसिंह फेरी लगाकर बाइक पर कपडे़ बेचते हैं। शनिवार की सुबह वह गंगीरी के गांव मझोला क्षेत्र में फेरी लगा रहे थे। गांव में एक नलकूप पर उन्होंने बाइक को खड़ा किया और पानी पीया। इस दौरान संदिग्ध हालात में उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते वक्त परिजनों की पुलिस से कहासुनी भी हो गई थी। सीओ संजीव तोमर ने बताया कि संभव है कि संतोष को हार्टअटैक आया है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगी।