गांव राऊपुर के समीप बायोफ्यूल प्रोजेक्ट के विरोध में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में किसानों ने शनिवार को प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए एक हवन किया।
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव गुलजार सिंह बापू के नेतृत्व में चल रहे धरने में किसानों ने हवन में आहुतियां दीं। समीप के रास्ते से ही गुजर रहे हाथरस सांसद अनूप प्रधान को भी किसानों ने रोक कर हवन में बैठा लिया। समस्या बताते हुए समाधान कराने की मांग की। उन्होंने जिलाधिकारी से वार्ता कर समस्या का समाधान के लिए कहा। किसान 29 दिन से गांव शाहपुर की जमीन पर प्रोजेक्ट विरोध में धरना दे रहे हैं। इस मौके पर जगन सिंह, धर्मवीर सिंह, जयवीर सिंह, कृष्णजीत सिंह, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।