फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: भांजे की शादी में जा रहे युवक की हादसे में मौत, दोस्त घायल, परिवार में छाया मातम

Sun, 24 Nov 2024 08:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महीपाल बाइक पर अपने मित्र नितिन के साथ हाथरस जनपद के सहपऊ जा रहा था। कस्बे के जैसी नगला से गोंडा रोड पर निकलते ही एक कार उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गई। हादसे में महीपाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक महिपाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

23 नवंबर की देर रात खैर कस्बे के जैसी नगला से गोंडा के रास्ते पर तेज रफ्तार कार एक बाइक में टक्कर मारकर निकल गई। इससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और उसका दोस्त घायल हो गया। मृतक अपने भांजे की शादी में जा रहा था।

विज्ञापन


गांव नगला पदम निवासी 26 वर्षीय महिपाल पुत्र कालीचरण के भांजे की 24 नवंबर को शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए वह बाइक पर अपने मित्र नितिन पुत्र आनंद निवासी मीरपुर जरारा के साथ हाथरस जनपद के सहपऊ जा रहा था। कस्बे के जैसी नगला से गोंडा रोड पर निकलते ही एक कार उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गई। इससे महिपाल गंभीर रूप से जबकि उसके दोस्त नितिन के हल्की चोटें आई थीं।

दोस्त ने मोबाइल पर परिजनों को खबर दी तो वह मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक महिपाल की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिपाल गुरुग्राम के सोहना स्थित एक निजी कंपनी में बस चलाता था। इसी कंपनी में काम करने वाले अपने दोस्त नितिन पुत्र आनंद निवासी मीरपुर जरारा थाना पिसावा को साथ लेकर वह बाइक से अपने भांजे की शादी में जा रहा था। 
विज्ञापन


डेढ़ साल की है बेटी, पत्नी है गर्भवती
महिपाल के माता-पिता का निधन हो चुका है। तीन साल पहले फरीदाबाद निवासी ममता से उसकी शादी हुई थी। करीब डेढ़ वर्ष की एक बेटी होने के साथ ममता गर्भवती है। मृतक वह तीन भाई और तीन बहनों में पांचवें नंबर पर था। उसकी मौत से पत्नी का रोकर बुरा हाल था। युवक की मौत से गांव में शोक का माहौल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें