फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: झगड़ती थी पत्नी, गई थी मायके, फंदे से लटका युवक, हुई मृत्यु

Mon, 20 May 2024 09:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवक की पत्नी आए दिन झगड़ा करती रहती थी। 18 मई को आशा देवी अपने दोनों बच्चों के साथ मायके चली गई थी। रात्रि आठ बजे जब युवक का छोटा भाई काम से घर लौटा तो उसने देखा कि उसका बड़ा भाई पंखे पर लटका है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मडराक थाना क्षेत्र के गांव पड़ियावली में 26 वर्षीय नन्नू पुत्र ईश्वरी ने फंदा लगा कर जान दे दी। नन्नू चार भाइयों में सबसे बड़ा था, उसके माता-पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। घटना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


नन्नू की शादी लगभग चार वर्ष पहले आशा देवी निवासी भाकरोला थाना क्षेत्र मडराक के साथ हुई थी। बताया जा रहा है की नन्नू की पत्नी आए दिन झगड़ा करती रहती थी। वह दो बच्चों का पिता भी था। 18 मई को आशा देवी अपने दोनों बच्चों के साथ मायके चली गई थी। रात्रि आठ बजे जब नन्नू का छोटा भाई काम से घर लौटा तो उसने देखा कि उसका बड़ा भाई पंखे पर लटका है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें