युवक की पत्नी आए दिन झगड़ा करती रहती थी। 18 मई को आशा देवी अपने दोनों बच्चों के साथ मायके चली गई थी। रात्रि आठ बजे जब युवक का छोटा भाई काम से घर लौटा तो उसने देखा कि उसका बड़ा भाई पंखे पर लटका है।
मडराक थाना क्षेत्र के गांव पड़ियावली में 26 वर्षीय नन्नू पुत्र ईश्वरी ने फंदा लगा कर जान दे दी। नन्नू चार भाइयों में सबसे बड़ा था, उसके माता-पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। घटना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
नन्नू की शादी लगभग चार वर्ष पहले आशा देवी निवासी भाकरोला थाना क्षेत्र मडराक के साथ हुई थी। बताया जा रहा है की नन्नू की पत्नी आए दिन झगड़ा करती रहती थी। वह दो बच्चों का पिता भी था। 18 मई को आशा देवी अपने दोनों बच्चों के साथ मायके चली गई थी। रात्रि आठ बजे जब नन्नू का छोटा भाई काम से घर लौटा तो उसने देखा कि उसका बड़ा भाई पंखे पर लटका है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।