फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: परिजन गए थे गोवर्धन, घर से खींचकर दुकान में ले जा कर किशोरी से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 19 Jul 2025 03:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

18 जुलाई रात करीब 11.30 बजे आरोपी सोनू घर में घुस आया और जबरन खींचकर पंकज की दुकान पर ले गया। वहां पंकज ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि सोनू और राहुल वहां खड़े रहे। 
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 18 जुलाई की रात किशोरी को घर से खींचकर एक दुकान में दुष्कर्म करने की घटना हुई। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। सीओ राजीव द्विवेदी के अनुसार किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। इसके बाद न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

विज्ञापन


पीड़ित पिता के अनुसार वह 15 जुलाई को परिवार के अन्य लोगों के साथ दर्शन करने गए थे। घर पर उनकी दो नाबालिग बेटियां थीं। शनिवार तड़के पहर करीब चार बजे वापस लौटने पर 15 वर्षीय बेटी ने बताया कि 18 जुलाई रात करीब 11.30 बजे आरोपी सोनू घर में घुस आया और जबरन खींचकर पंकज की दुकान पर ले गया। वहां पंकज ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि सोनू और राहुल वहां खड़े रहे। 

सीओ के अनुसार तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी गांव से फरार हैं। मामले की गहनता से जांच की जाएगी। आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें