फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: प्रेम प्रसंग में युवक ने खाया विषैला पदार्थ, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव नगला तारा सिंह में प्रेम प्रसंग के चलते एक 20 वर्षीय युवक ने विषैला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान बुधवार रात उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

खुशीपुरा के मजरा नगला तारा सिंह निवासी राजकुमार (20) पुत्र भूर सिंह ने बुधवार शाम विषैला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन छर्रा के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार रात राजकुमार ने दम तोड़ दिया।
मृतक दो भाइयों में बड़ा था। मृतक के चाचा विपिन कुमार ने बताया कि राजकुमार का बुलंदशहर जिले के थाना रामघाट क्षेत्र के एक गांव की युवती से प्रेम करता था। आरोप है कि बुधवार सुबह युवती के पिता ने राजकुमार के मोबाइल पर फोन कर धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि या तो वह खुद मर जाए, अन्यथा उसे गोली मार दी जाएगी। परिजनों का दावा है कि फोन पर हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग राजकुमार के मोबाइल में मौजूद है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें