फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: युवक ने जंगल में फंदा लगाकर जान दी, उकसाने में पत्नी समेत चार नामजद

Fri, 15 Dec 2023 12:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सतेंद्र कुमार का अपनी पत्नी भावना से चाल चलन की लेकर विवाद रहता था। भाई चाल चलन ठीक रखने को कहता था तो पड़ोसी नरेंद्र उर्फ दीपेश, हेमंत राघव पुत्र एमएमगण संजीत राघव व शीलेंद्र पुत्र दुशासन सिंह भाभी भावना का साथ देकर सतेंद्र को प्रताड़ित करते थे। जिसके चलते अवसाद में आए सतेंद्र ने गांव के निकट जंगल में आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के गांव गुरसिकरन में 13 दिसंबर रात एक पैंतालीस वर्षीय व्यक्ति का शव जंगल में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस मामले में मृतक के छोटे भाई की ओर से अपनी भाभी समेत पड़ोसी तीन लोगों को नामजद किया गया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर थाने पहुंचे परिजनों ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का दबाव बनाने के लिए हंगामा किया लेकिन उन्हें समझा बुझाकर लौटा दिया गया।

विज्ञापन


गुरसिकरन गांव के सुशील पुत्र अजब सिंह राघव के अनुसार उनके बड़े भाई सतेंद्र कुमार (45) का अपनी पत्नी भावना से चाल चलन की लेकर विवाद रहता था। भाई चाल चलन ठीक रखने को कहता था तो पड़ोसी नरेंद्र उर्फ दीपेश, हेमंत राघव पुत्र एमएमगण संजीत राघव व शीलेंद्र पुत्र दुशासन सिंह भाभी भावना का साथ देकर सतेंद्र को प्रताड़ित करते थे। जिसके चलते अवसाद में आए सतेंद्र ने गांव के निकट जंगल में आत्महत्या कर ली। देर रात पता चलने पर पुलिस को सूचना दी।

14 दिसंबर दोपहर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव को एंबुलेंस से लेकर थाने पहुंच गए और आरोपियों के विरुद्ध हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने को लेकर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान एसओ रवि चंद्रवाल ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देकर समझाया और उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की बात कही। जिसके बाद परिजन शव को लेकर गांव चले गए, जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें