गांव ताजपुर रसूलपुर निवासी 23 वर्षीय युवक की एटा जनपद के जलेसर क्षेत्र के गांव राजनगर सराय में रविवार की शाम पांच बजे थ्रेसर से बाजरा निकालते समय कटने के कारण मौत हो गई। सूचना पर परिवार वाले एटा पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
ताजपुर रसूलपुर निवासी धर्मवीर उर्फ बाबा पुत्र सुरेंद्र सिंह को अपने पिता की ननिहाल राजनगर सराय में 20 बीघे जमीन वसीयत के रूप मेें मिली है। इस जमीन पर धर्मवीर ने बाजरे की फसल तैयार की थी। रविवार को वह थ्रेसर के जरिए बाजरा निकलवा रहे थे तभी थ्रेसर के कटर की चपेट में आ गए। इससे उनके शरीर के कई हिस्से हो गए। पास मौजूद मजदूर उन्हें लेकर अस्पताल की ओर भागे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। धर्मवीर तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे।