इसी बीच पुलिस के आने पर पिता के सामने बुर्का पहने छात्रा ने बताया कि रेहान उसके साथ पढ़ता था। उसने पहले उससे दोस्ती की। फिर उससे नजदीकी बढ़ाकर धार्मिक बातें करने लगा। 15 अगस्त को उसने स्कूल से निकलते समय अपनी बहन के सहयोग से रूमाल से कुछ सुंघा दिया, जिससे वह सुध बुध खो बैठी दोनों जबरदस्ती बुर्का पहनाया, इसके बाद वे कहीं उसे लेकर जा रहे थे। इस बयान के बाद किशोरी के पिता की तहरीर पर रेहान व तमन्ना पर धर्मांतरण के इरादे से अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वहीं आरोपी रेहान को जेल भेज दिया। जबकि उसकी बहन को फिलहाल जांच होने तक के लिए परिवार के सुपुर्द कर दिया, जबकि किशोरी को बयान व मेडिकल परीक्षण आदि प्रक्रिया के लिए वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है।
साल भर पहले कॉलेज से हुआ था निष्कासित
किशोरी के पिता ने बताया कि पूर्व में भी आरोपी छेड़खानी की घटना कर चुका था जिसकी शिकायत पर कॉलेज ने उसे निष्कासित कर दिया था। कॉलेज प्रशासन की कारवाई के बाद लोकलाज के कारण उसने पुलिस से शिकायत नहीं की।