फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: हिंदू किशोरी को बुर्का पहनकर ले जा रहे माथे पर टीका लगाए मुस्लिम युवक को दबोचा, यह है मामला

Sun, 17 Aug 2025 05:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

किशोरी के पिता ने बताया कि पूर्व में भी आरोपी छेड़खानी की घटना कर चुका था जिसकी शिकायत पर कॉलेज ने उसे निष्कासित कर दिया था। कॉलेज प्रशासन की कारवाई के बाद लोकलाज के कारण उसने पुलिस से शिकायत नहीं की।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदुआगंज इलाके के इंटर कॉलेज की हिंदू छात्रा को 15 अगस्त दोपहर माथे पर तिलक लगाए मुस्लिम युवक अपनी चचेरी बहन के सहयोग से बुर्का पहनाकर एक किशोरी को ले जा रहा था। मगर संदेह होने पर कस्बे के लोगों ने दोनों को दबोच लिया। जब बुर्का पहने हिंदू किशोरी की पहचान खुली तो वहां बखेड़ा खड़ा हो गया। खबर पर पुलिस दोनों को थाने ले गई। कस्बे में ही खरीदारी कर रहे किशोरी के पिता भी आ गए। किशोरी ने भी युवक पर नशे में बेहोश कर फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। इसके बाद आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


रामघाट रोड के महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र के गांव की 17 वर्षीय किशोरी हरदुआगंज क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में इंटर की छात्रा है। पिता के अनुसार उनकी बेटी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस  में शामिल होने आई थी। वह भी  किसी काम से कस्बे में खरीदारी  करने आए हुए थे। तभी कस्बे में बाजार में हंगामा हो रहा था। जिसमें पता चला कि हरदुआगंज के गांव मोरथल का युवक रेहान अपनी चचेरी बहन तमन्ना के सहयोग से उनकी बेटी को बुर्का पहनाकर अपने साथ कहीं ले जा रहा था। चूंकि रेहान के माथे पर टीका लगा हुआ था।
विज्ञापन


बुर्का पहने उनकी बेटी के पांव में स्कूल ड्रेस के जूते थे। कुछ लोग रेहान को जानते थे। उसके मांथे पर टीका व बुर्का पहने किशोरी के पांव में जूता देख संदेह होने पर दोनों को पकड़ लिया। पहले तो रेहान ने बुर्का वाली लड़की का ना  अलविशा बताते हुए कहा कि वह उसे लेकर देवबंद जा रहा था। इसी बीच किशोरी के पिता के आने पर बुर्का हटाने पर उन्होंने बेटी को पहचान लिया। 

Trending Videos
विज्ञापन

इसी बीच पुलिस के आने पर पिता के सामने बुर्का पहने छात्रा ने बताया कि रेहान उसके साथ पढ़ता था। उसने पहले उससे दोस्ती की। फिर उससे नजदीकी बढ़ाकर धार्मिक बातें करने लगा। 15 अगस्त को उसने स्कूल से निकलते समय अपनी बहन के सहयोग से रूमाल से कुछ सुंघा दिया, जिससे वह सुध बुध खो बैठी दोनों जबरदस्ती बुर्का पहनाया, इसके बाद वे कहीं उसे लेकर जा रहे थे। इस बयान के बाद किशोरी के पिता की तहरीर पर रेहान व तमन्ना पर धर्मांतरण के इरादे से अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वहीं आरोपी रेहान को जेल भेज दिया। जबकि उसकी बहन को फिलहाल जांच होने तक के लिए परिवार के सुपुर्द कर दिया, जबकि किशोरी को बयान व मेडिकल परीक्षण आदि प्रक्रिया के लिए वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। 

साल भर पहले कॉलेज से हुआ था निष्कासित
किशोरी के पिता ने बताया कि पूर्व में भी आरोपी छेड़खानी की घटना कर चुका था जिसकी शिकायत पर कॉलेज ने उसे निष्कासित कर दिया था। कॉलेज प्रशासन की कारवाई के बाद लोकलाज के कारण उसने पुलिस से शिकायत नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें