सोशल मीडिया पर चैटिंग के जरिए जान पहचान हुई थी। युवक युवती से अश्लील बातें व अश्लील हरकतें करने लगा था। जिसका विरोध करने पर वह धमकाने लगा। अश्लील वीडियो बनाने और उसे इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर शादी करने का दबाव बनाने लगा।
कस्बा क्षेत्र गांव की युवती से छेड़छाड़ व दुष्कर्म में एक युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया। पीड़ित युवती ने एक युवक व उसकी मां के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित युवती ने आरोप लगाया था कि सोशल मीडिया पर चैटिंग के जरिए पुष्कर भारद्वाज पुत्र योगेंद्र शर्मा निवासी जलालपुर थाना टप्पल से जान पहचान हुई थी।
विज्ञापन
पुष्कर उससे अश्लील बातें व अश्लील हरकतें करने लगा था। जिसका विरोध करने पर वह धमकाने लगा। अश्लील वीडियो बनाने और उसे इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर शादी करने का दबाव बनाने लगा। जनवरी 2021 में युवक युवती के घर पर गांव में आया। शादी का झांसा देकर अश्लील छेड़खानी की। उस वक्त युवती ने लोक लाज के कारण अपने स्वजन को पूरी बात नहीं बताई।
शादी से इन्कार करने पर युवक एक फर्जी आईडी बनाकर युवती के साथ इंस्टाग्राम पर चैट कर गाली-गलौज करने लगा। 4 दिसंबर 2023 को आरोपी पुष्कर ने दीपक पुत्र दयाराम ग्राम मेहर थाना लोधा के मोबाइल नंबर से युवती के अश्लील फोटो व वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।