फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: डीएस कॉलेज पर रोके युवा भाजपाई-छात्र, समझाकर टाला कूच

विज्ञापन
एएमयू में काला दिवस मनाने वाले छात्रों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर डीएस कॉलेज में एसीएम सं - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
एएमयू में छह दिसंबर को काला दिवस मनाने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को आंदोलित युवा भाजपाइयों व छात्रों का प्रस्तावित प्रदर्शन पुलिस-प्रशासन ने किसी तरह टाल दिया। सुबह से ही डीएस कॉलेज पर पुलिस बल मौजूद रहा और यहां एकत्रित हुए नेताओं को समझाकर रोका गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने एएमयू व एएमयू छात्रों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में पुलिस प्रशासन के समझाने पर पांच दिन की चेतावनी देकर प्रदर्शनकारी शांत हो गए।
विज्ञापन

एएमयू में छात्रों द्वारा काला दिवस मनाए जाने के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा व गिरफ्तारी की मांग की थी। बाद में उनके समर्थन में कई अन्य संगठन आए और डीएस कॉलेज में महापंचायत कर 72 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर एसपी सिटी कार्यालय कूच व घेराव का एलान किया। यह भी कहा कि अगर जरूरत हुई तो एएमयू जाकर शौर्य दिवस भी मनाएंगे।
तय किया गया था कि 5 हजार लोगों की भीड़ इस प्रदर्शन में शामिल होगी। इस चेतावनी के बाद सोमवार दोपहर से ही पुलिस प्रशासनिक टीमें चेतावनी देने वाले गुट के नेताओं से संपर्क में थीं। अलग अलग उन्हें समझाने का प्रयास जारी रहा। रात से ही कुछ नेताओं को पुलिस निगरानी में ले लिया गया। बावजूद इसके सुबह डीएस कॉलेज पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सौरभ चौधरी, महानगर उपाध्यक्ष अमित गोस्वामी की अगुवाई में तमाम लोग व छात्र एकत्रित हुए।
विज्ञापन

उन्हें डीएस कॉलेज पर इंस्पेक्टर गांधीपार्क रविंद्र दुबे की अगुवाई में पुलिस बल ने रोके रखा। प्रदर्शनकारी घंटों तक हंगामा, नारेबाजी करते रहे। पुलिस प्रशासन के सामने ही एएमयू व एएमयू छात्रों के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की गई। इसी बीच सीओ द्वितीय पुनीत द्विवेदी व एसीएम संजय मिश्रा ने पहुंचकर उन्हें समझाया। अधिकारियों से वार्ता कराई। करीब आधा घंटे के प्रयास के बाद प्रदर्शनकारी पांच दिन की चेतावनी देकर मान गए।
इस मौके पर पूर्व एबीबीपी नेता बलदेव चौधरी सीटू, भाजयुमो महानगर कार्यसमिति सदस्य लोकेश नागर, दीपक शर्मा आजाद, अनु मोर्चा महामंत्री पंकज आर्य, भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य आदित्य पंडित, छात्र नेता अमित चौधरी , विशाल हिन्दू, अश्वनी पंडित मोहित चौधरी आदि प्रमुख थे। एसीएम संजय मिश्रा ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को समझाया गया है। अब तथ्यों की जांच के आधार पर पुलिस आगे कार्रवाई तय करेगी।
कुछ लोगों को घरों पर ही किया नजरबंद
इस प्रदर्शन को समर्थन रहे रहे बजरंग बल के संयोजक गौरव शर्मा को उनके आगरा रोड आवास पर पुलिस ने नजर बंद रखा। वहां सीओ इगलास की अगुवाई में पुलिस टीम ने उन्हें डीएस कॉलेज नहीं जाने दिया। इसी तरह हिंदू महासभा के पूजा शकुन पांडेय व अशोक पांडेय को पुलिस ने उन्हें उनके आवास पर नजर बंद रखा।
-सांसद सतीश गौतम और पुलिस अधिकारियों द्वारा धाराओं में परिवर्तन कराने और पांच दिन के अंदर काला दिवस मनाने वाले एएमयू छात्रों को जेल भेजने के आश्वासन दिया गया है। इसी आधार पर यह प्रदर्शन स्थगित किया गया है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो एएमयू में शौर्य दिवस मनाने से पीछे नहीं हटेंगे।-अमित गोस्वामी, भाजयुमो उपाध्यक्ष महानगर
-एएमयू के छात्र अपनी इन देशविरोधी हरकतों से बाज आएं और संविधान और सनातन का सम्मान करना सीख लें। अन्यथा हमेशा हमेशा याद रखने योग्य कार्यवाही कराने हेतु अलीगढ़ का राष्ट्रवादी युवा पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।-बल्देव चौधरी सीटू, पूर्व एबीवीपी नेता
-प्रशासन ने पांच दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसी बात को आधार मानकर फिलहाल आंदोलन स्थगित किया गया है। लेकिन पहले भी प्रशासन ऐसे ही आश्वासन देता रहा है। इस बार अगर ऐसा हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।-सौरभ चौधरी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें