फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः स्वरचित कविता से जीत सकते हैं दस हजार तक का पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा को देखते हुए परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से प्रतिभागी दस हजार रुपये तक का पुरस्कार जीत सकते हैं। बता दें कि परिवहन विभाग ने सड़क पर हुई दुर्घटनाओं के कारण आकस्मिक मृत्यु की कमी लाने के उद्देश्य से कविता पाठ प्रतियोगिता का निर्णय लिया है। जिसमें तीन विजेताओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का विषय सड़क सुरक्षा, दुर्घटना से जीवन की रक्षा, हेल्मेट पहनना, सीट बेल्ट बांधना व हादसे के घातक परिणामों की ओर ध्यानाकर्षण है।
विज्ञापन

कविता ऐसी होनी चाहिए। जिससे लोग प्रेरित होकर सड़क के नियमों का पालन करें व सुरक्षित महसूस करें। पहला पुरस्कार दस हजार, दूसरा पुरस्कार साढ़े सात हजार व तीसरा पुरस्कार पांच हजार रुपये का है। आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन ने बताया कि प्रतिभागी लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फार्म प्राप्त होने पर एक वाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जाएगा। जिसमें कोई भी कविता, गजल, नज्म, छंद (जो 15 लाइनों से अधिक न हो) को अपलोड करना होगा। इस कविता के एक मुखड़े व एक अंतरे का एक मिनट का वीडियो रिकार्ड कर वाट्सएप ग्रुप पर अपलोड करना होगा। इसके बाद 15-20 शीर्ष प्रतियोगियों का चयन किया जाएगा। आठ दिसंबर को शाम सात बजे ऑनलाइन इन कविताओं को सुना जाएगा। जिसके बाद दस नंबर को लखनऊ में आयोजित समारोह में प्रतिभागी अपना पूरा काव्यपाठ करेंगे। फार्म भरने की अंतिम तिथि पांच दिसंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें